Friday, October 22, 2010

मेरा "मैं" !

"  यूँही सोचा मैंने, चलो खुद से मिल कर आते हैं,
"खुद से मिल कर आते हैं???"
सोचा मैंने आखिर कैसे?
कहाँ खोजूं खुद को?
कहाँ मिलेगा मुझे मेरा "मैं",
दुन्ड़ता रहा हर राह, हर डगर,
एक बार फिर सोचा मैंने आखिर कहाँ हूँ मैं?
क्यूँ  हूँ मैं?
एक दिन उस ऊपर वाले से भी पुछा,
जवाब मिला; वो भी एक सवाल ही था,
कहा बस चला जा जहाँ समय ले जाये,
सुनना अपने मन की मिल आयेगा तुझे तेरा मैं,
इसी आस में चलता चला मैं,
शायद भटक गया...
न मिला मैं, न मिला कोई,
जो था साथ वो भी खो गया,
पता नहीं कैसे, एक दिन आईना उठाया मैंने,
देखा; सोचा; ये तो मैं हूँ,
अफ़सोस अज वो आइना भी टूट गया,
जिसने मुझे मुझसे मिलाया वो भी चला गया,
अब कहाँ जाऊं मैं, डरता हूँ फिर भटक न जाऊं मैं,
नहीं चाहता खोना इस भीड़ में,
क्यूंकि शायद कहीं किसी कोने में
अब भी कोई सोचता है,
बस एक बार और,
नहीं खोऊंगा खुद को, ये वादा है मेरा मेरे "मैं" से!!"




3 comments:

  1. good stuff man...you are going into extreme thinking mode...good...on the other side of horizon all your answers await. Take a leap...leap of faith...a new sun shall rise and days will never be the same again. People come in for a reason and season...but karmas are eternal...if u kno wat i mean ;)
    We all are warriors one way or the other, and well in this battle called life you have my knights...the best you can find anywhere ;)
    The castle will be besieged...an old era shall give way to the new revolution. Flags are waving! Godspeed. Charge!!!

    ReplyDelete
  2. @Frost: thanx man!!!now is the time and for sure will utilize it fully. :)

    ReplyDelete
  3. :), i smile for you my friend, because i'm also on the same quest....to find myself, but my mind tells me, it is not who you are....it is what you do that defines you....to bhai ji pyaar baant-te chalo.....

    ReplyDelete